आगराउत्तर प्रदेश

किसान नेता चौ अजित सिंह का भावपूर्ण स्मरण

डीके श्रीवास्तव

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री एवं किसान नेता स्व चौ अजित सिंह की चतुर्थ पुण्य तिथि पर आज राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
महानगर राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आज दीवानी चौराहा स्थित किसान मसीहा, भारत रत्न स्व चौ चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर आज राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने एकत्रित होकर हवन यज्ञ कर पुण्य आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। व उनके चित्र पर माल्यार्पण व हवन कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए । कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष पं दुर्गेश शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर हुई विचार गोष्ठी में रालोद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने चौ अजित सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि चौ अजित सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसान मजदूर के हक हकूक के लिए समर्पित किया। वह आजीवन सामाजिक समरसता और भाईचारे के पक्षधर रहे। केन्द्रीय कृषि एव॔ खाद्य मन्त्री रहते उन्होंने अनेक कार्य किसानों के हित में किये। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र बघेल ने उन्हें सच्चा किसान नेता बताया। हवन यज्ञ व विचार गोष्ठी में प्रदेश सचिव मानव चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भूदेव प्रधान, प्रदेश सचिव सत्यवीर रावत, वरिष्ठ नेता उद्घोष राणा, जयपाल सिंह खिरवार, सुरेंद्र सिंह रावत, ङा नेत्रपाल सिंह,किसान प्रकोष्ठ के मण्डल महासचिव पं संजीव शर्मा व गंगाराम पैलवार, चौ माँगे लाल, महानगर महामन्त्री प्रवीन माहौर, केदार सिंह परमार, अमर दीप गर्ग, सरदार राजेन्द्र सिंह, प्रमोद दीक्षित, भोला चौधरी, हिमांशु शर्मा, दिलीप जैन, जितेन्द्र शर्मा हरवीर चौधरी, राजेश पाण्डेय संदीप खोकर आदि उपस्थित थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button