आगराउत्तर प्रदेश
खंदौली में राकेश टिकैत समेत किसानों के भव्य स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर
डीके श्रीवास्तव

आगरा। खंदौली में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान महा पंचायत की तैयारी जोरो से चल रही है। जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां के मुताबिक 30 जुलाई को यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे समय 10 बजे किसान नेता राकेश टिकैत खंदौली आ रहे है। उनके व किसानो की स्वागत की तैयारियां हो रही हैं। प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार ने बताया की महा पंचायत में आने वाले किसान भाइयो के लिए ठंडे पानी,से लेकर भंडारे/लंगर की तैयारी की जा रही है। उन्होंने किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए क्षेत्रीय लोगों से अपील की।
मौके पर मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर,जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां, मनीष वर्मा महानगर अध्यक्ष, प्रचार मंत्री गिराज सिंह नौहवार, बीके चौधरी, चौधरी हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।