India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

AIBE 22 Admit Card 2026 आज जारी, allindiabarexamination.com से ऐसे करें डाउनलोड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा

AIBE 22 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 परीक्षा के लिए आज यानी 14 नवंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट all…

AIBE 22 Admit Card 2026 आज जारी, allindiabarexamination.com से ऐसे करें डाउनलोड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
AIBE 22 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होगा, परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

AIBE 22 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 परीक्षा के लिए आज यानी 14 नवंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से संवैधानिक कानून, IPC, CPC, पारिवारिक कानून, प्रशासनिक विधि, कंपनी कानून, साइबर कानून, श्रम एवं औद्योगिक कानून आदि विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले allindiabarexamination.com पर जाएं। होमपेज पर जाकर AIBE 22 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेस्कटॉप पर सेव कर लें।

एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसी जानकारियां होंगी।

एडमिट कार्ड अनिवार्य, इतने मार्क्स पर पास

ध्यान रहे कि AIBE 22 परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। वहां परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी।

AIBE 22 परीक्षा में पास होने के लिए कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग मार्क्स निर्धारित हैं। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत मार्क्स और अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स निर्धारित किए गए हैं।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →