उत्तराखंड DElEd परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर ने उत्तराखंड DElEd एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
उत्तराखंड DElEd परीक्षा 18 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होगी। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तराखंड DElEd एडमिट कार्ड
सबसे पहले UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर UBSE Uttarakhand DELED Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेस्कटॉप पर सेव कर लें।
एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसी जानकारियां होंगी।
एडमिट कार्ड में त्रुटि हो तो क्या करें
यदि उत्तराखंड DElEd परीक्षा के एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई त्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें करेक्शन कर आपको मेल कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
