India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन के दौरान सही कैटेगरी चुनें कैंडिडेट्स, NTA ने जारी की एडवाइजरी, 22 नवंबर तक आवेदन

ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है। कैंडिडेट्स 22 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2027 में रजिस्ट्रेशन कराने वाल…

JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन के दौरान सही कैटेगरी चुनें कैंडिडेट्स, NTA ने जारी की एडवाइजरी, 22 नवंबर तक आवेदन
NTA ने JEE Main 2027 के कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन में सही कैटेगरी चुनने की सलाह दी है।

ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है। कैंडिडेट्स 22 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2027 में रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। NTA ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वह रजिस्ट्रेशन के दौरान सही कैटेगरी का चुनाव करें। NTA की तरफ से यह एडवाइजरी तब जारी की गई है, जब कैंडिडेट्स कैटेगरी चुनने को लेकर उलझन में हैं और अपना रजिस्ट्रेशन गलत कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करना पड़ रहा है।

NTA ने जारी एडवाइजरी में रजिस्ट्रेशन के दौरान इंडियन नेशनल्स और NRI कैटेगरी को लेकर आ रही उलझनों को सुलझाने की कोशिश की है। NTA ने बताया है कि इंडियन कैंडिडेट्स (आधार कार्ड वाले NRI भी शामिल हैं) कैटेगरी में इंडियन नेशनल्स (भारतीय नागरिक) चुन सकते हैं। वहीं जिन NRI के पास भारतीय पासपोर्ट है, लेकिन आधार नहीं है, वे NRI कैटेगरी चुन सकते हैं। इसी तरह जिन NRI के पास आधार नहीं है, वे NRIs Having No Aadhaar वाली कैटेगरी चुन सकते हैं। विदेशी नागरिक और OCI कार्ड धारक फॉरेन नेशनल्स (विदेशी नागरिक) कैटेगरी चुन सकते हैं।

वैध पासपोर्ट से कर सकते हैं आवेदन

इस सप्ताह की शुरुआत में NTA ने आधार कार्ड नहीं प्राप्त अनिवासी भारतीय (NRI) कैंडिडेट्स के लिए निर्देश जारी किया था। इसके तहत NTA ने स्पष्ट किया था कि आधार कार्ड न होने पर NRI वैध पासपोर्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्हें Apply through the NRI (Having No Aadhaar) विकल्प का उपयोग करके अपना आवेदन पूरा करना होगा।

JEE मेन 2027 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध JEE मेन परीक्षा 2027 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें। आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JEE मेन 2027 सेशन 1 शेड्यूल

बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है। लेट फीस के साथ आवेदन 23 से 26 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन में करेक्शन का मौका 27 से 29 नवंबर 2026 तक मिलेगा। पहले सेशन की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 दिसंबर 2026 को और एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027 को जारी होगा।

JEE मेन 2027 के पहले सत्र की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। NTA की तरफ से जारी संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक JEE मेन 2027 सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 20 जनवरी से होगा। पूर्व में जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक आयोजन 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी 2027 को प्रस्तावित था, जबकि 31 जनवरी रिजर्व डे रखा गया था।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →