कमला नगर के ई-ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 415 पर लोगों से किया संवाद, नए मतदाताओं को जोड़ने और कटे हुए नाम दोबारा दर्ज कराने पर दिया जोर
आगरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कमला नगर के ई-ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 415 पर घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा किसी कारणवश सूची से हटाए गए नामों को दोबारा दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से कट गया है या जिनका अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, वे उनसे अथवा भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का विशेष महत्व है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित होना आवश्यक है।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा युवा नेता वैभव जैन, भाजपा महानगर सोशल मीडिया सह-संयोजक अखिल जैन, पार्षद पंकज अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शैलू गौतम, शोभित शर्मा और वंश अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मतदाता जोड़ो अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

