आगरा। नीवा बूपा स्वास्थ्य बीमा द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर उत्साह और उमंग से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गेम्स, पुरस्कार, स्नैक्स एवं अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन उपशाखा प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिकरवार ने किया, जिसमें अजय सिंह, चिराग कपूर एवं गोपाल अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण जी के भजन से हुई। इसके बाद म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सुनीता बंसल विजेता रहीं। दूसरे गेम ‘पासिंग द पास’ में पिंकी सिंह ने बाजी मारी, जबकि चम्मच-नींबू प्रतियोगिता में कंचन सिंह विजेता रहीं। सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई अन्य मनोरंजक गेम्स का भी सभी ने खूब आनंद लिया। तीज के पारंपरिक गीतों पर प्रतिभागियों ने जमकर उत्साह और उमंग के साथ आनंद लिया। कार्यक्रम में चंद्ररेखा जी को ‘हरियाली तीज क्वीन’ चुना गया। उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने अल्पाहार एवं स्वादिष्ट घेवर का आनंद लिया। हरियाली तीज उत्सव ने आपसी मेल-जोल, खुशी और महिला शक्ति के उत्सव का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपशाखा प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिकरवार, अजय सिंह, चिराग कपूर, गोपाल अग्रवाल, कमल करमानी, संजीव अग्रवाल, दीपक सिंह, निखिल, कप्तान सिंह, सोनल, छाया सिंह, कंचन, तान्या, पिंकी, चंद्ररेखा, सुनीता बंसल, सुषमा सिंह, सुनील, परी, देबू, पीहू, विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






