India Samachar 24
रविवार, 16 अगस्त 2026
विज्ञापन
ad

शहीद स्मारकों पर पहुंचकर वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम कोई भूखा ना सोये की ओर से शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिकरवार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फ…

शहीद स्मारकों पर पहुंचकर वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम कोई भूखा ना सोये की ओर से शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिकरवार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फौजी कप्तान सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने विभिन्न शहीद स्मारकों पर पहुंचकर वीर सपूतों को नमन किया और पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा शहीद कौशल रावत के शहीद स्मारक स्थल से हुई। टीम के सदस्यों ने स्मारक पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद टीम गोल मार्केट, राजपुर चुंगी स्थित शहीद गोविंद मेहता स्मारक पहुंची। यहां शहीद गोविंद मेहता को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। कर्नल अजय मिश्रा ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस दौरान शहीद गोविंद मेहता की वीरता और उनके अदम्य साहस को याद किया गया। बताया गया कि उन्होंने युद्ध के दौरान अद्भुत पराक्रम दिखाते हुए पांच दुश्मनों को मार गिराया था

इसके पश्चात टीम शहीद मोहन सिंह स्मारक स्थल पहुंची, जहां सभी सदस्यों ने पुष्प सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया और शहीद को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में टीम कोई भूखा ना सोये के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिकरवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फौजी कप्तान सिंह, कमल करमानी, दीपक सिंह, सनी राजपूत, मेजर राजेश भदौरिया, कर्नल अजय मिश्रा, लाला भाई, सोनू, छाया सिंह, कंचन सिंह, अजय, गोपाल, संजय अरोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी। उपस्थित लोगों ने वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →