India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

योगी के मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई की सगाई में पहुंचेंगे 1 लाख लोग, अलीगढ़ में आज जुटेगी सरकार, CM योगी समेत दर्जनों मंत्री शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाती और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह की सगाई समारोह तालानगरी में आयोजित किया जाएगा। सगाई समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।…

योगी के मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई की सगाई में पहुंचेंगे 1 लाख लोग, अलीगढ़ में आज जुटेगी सरकार, CM योगी समेत दर्जनों मंत्री शामिल
मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई की सगाई समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाती और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह की सगाई समारोह तालानगरी में आयोजित किया जाएगा। सगाई समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव मौर्य, अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा समेत उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जनों मंत्री सगाई समारोह में शामिल होंगे। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यक्रम देररात तक नहीं आया था। समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह की सगाई समारोह तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के बराबर में खाली मैदान में शनिवार को होगा। सगाई समारोह के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। शनिवार को दिनभर अलीगढ़ में VVIP और VIP का जमावड़ा रहेगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर पार्किंग के इंतजाम पुलिस प्रशासन ने किए हैं। शनिवार को क्वार्सी चौराहे से तालानगरी का सफर कठिन होगा। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्वार्सी से तालानगरी जाने वाला मार्ग लेफ्ट साइड चलता रहेगा।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य सहित दर्जनों मंत्री शामिल होंगे

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को दोपहर 12:15 बजे सगाई समारोह में तालानगरी में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री 12:45 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को अलीगढ़ आएंगे। सगाई समारोह में शामिल होने के साथ वह जलवायु परिवर्तन संवाद में शामिल होंगे। उप राज्यपाल सुबह 10:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। सुबह 11:20 बजे जलवायु परिवर्तन संवाद में शामिल होने के बाद अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी सगाई समारोह में शनिवार को शामिल होंगे। दिल्ली से वह सड़क मार्ग से अलीगढ़ आएंगे। इसके अलावा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री ऊर्जा कैलाश सिंह राजपूत, एसपी सिंह बघेल सहित अन्य मंत्री शामिल होंगे।

पांच प्रवेश द्वार, तालानगरी से DPS तक नो-ट्रैफिक जोन

तालानगरी में सगाई समारोह को लेकर शुक्रवार को DM अविनाश कुमार और SSP नीरज जादौन ने अफसरों को विशेष दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अफसरों और कर्मचारियों को उनके तैनाती स्थल बताए गए। DM ने कहा कि सेफ हाउस समेत अन्य स्थलों पर कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। सुबह 8 बजे से ड्यूटी सभी की शुरू हो जाएगी। आने जाने वालों से पुलिस कर्मी असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

ब्रीफिंग में अफसरों को बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और निकास के लिए कुल पांच द्वार निर्धारित किए गए हैं। VVIP पास धारकों के वाहनों की पार्किंग कार्यक्रम स्थल के अंदर निर्धारित स्थान पर रहेगी। शहर की ओर से आने वाले लोगों के लिए कलश बैंक्वेट हॉल के सामने सामान्य पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी और वीआईपी के आगमन को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया है, जो शनिवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इसके तहत शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। तालानगरी चौकी से DPS स्कूल तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →