India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

यूपी में बड़े स्तर पर फेरबदल, 38 IAS अफसरों का तबादला, पांच जिलों के DM भी बदले, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन की ओर से 38 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। इनमें सीतापुर, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज, बिजनौर और सिद्धार्थनगर के DM भी बदले ग…

यूपी में बड़े स्तर पर फेरबदल, 38 IAS अफसरों का तबादला, पांच जिलों के DM भी बदले, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर शामिल
यूपी में 38 IAS अफसरों के तबादले में पांच जिलों के DM भी बदले गए हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन की ओर से 38 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। इनमें सीतापुर, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज, बिजनौर और सिद्धार्थनगर के DM भी बदले गए हैं। शासन की ओर से सभी अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है। इतने बड़े स्तर पर हुए तबादले से अन्य विभागों में हड़कंप मचा है।

तबादला लिस्ट के अनुसार सीतापुर में जिलाधिकारी रहे डॉ. राजा गणपति आर को निदेशक सूडा बनाया गया है। जबकि प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। महाराजगंज के DM गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर भेजा गया है, जबकि सिद्धार्थनगर के DM रहे शिवशरणप्पा जीएन को महाराजगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भी नए DM

मुजफ्फरनगर के DM उमेश मिश्रा को हटाकर विशेष सचिव, नगर विकास बनाया गया है, जबकि उनकी जगह ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बिजनौर DM रहे उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण बनाया गया है। उनकी जगह नमामि गंगे के विशेष सचिव जोगिंद्र सिंह को बिजनौर का नया DM नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के CDO भी बदले गए हैं। इसी तरह अनुज सिंह उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, विक्रमादित्य सिंह मलिक उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, हिमांशु नागपाल नगर आयुक्त, गाजियाबाद, शाश्वत त्रिपुरारी नगर आयुक्त, वाराणसी, अभिषेक कुमार CDO गोरखपुर, संजय कुमार मीणा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नोएडा बनाए गए हैं।

अन्य प्रमुख तबादले

वंदना त्रिपाठी अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल, प्रीति जायसवाल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा, नूपुर गोयल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, प्रवीण वर्मा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा, श्रीलक्ष्मी वीएस विशेष सचिव, महिला कल्याण, राजेश कुमार CDO अयोध्या, कृष्ण कुमार सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना प्राधिकरण, नितिन मदान संयुक्त प्रबंध निदेशक यूपी जल निगम (नगरीय) बनाए गए हैं। महेंद्र बहादुर सिंह को निदेशक, सूडा एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक UP जल निगम (नगरीय) बनाया गया है।

प्रत्युष पाण्डेय अपर परियोजना निदेशक यूपीडा, संदीप कुमार CDO मेरठ, पवन कुमार मीना विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, पूनम निगम CDO फतेहपुर, सुनील कुमार चौधरी अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ, शाहिद अहमद अपर निदेशक डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन अकादमी, शिशिर कुमार सिंह CDO श्रावस्ती, शैलेंद्र कुमार सिंह CDO अलीगढ़, योगेंद्र कुमार CDO फिरोजाबाद, शत्रोहन वैश्य अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण, मनोज कुमार-1 अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, अतुल कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल, मंजूलता अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद, प्रतिभा सिंह अपर आयुक्त कानपुर मंडल और सौम्य श्रीवास्तव को विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →