image

भाजपा सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर और पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने किया संयुक्त रोडशो

अन्नू दुबे

आगरा। बाह की माटी के लाल और देश के पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की लोकप्रियता शनिवार को युवाओं से लेकर बुजुर्गों में सिर चढ़कर बोली। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भगवा रंग धारण करने वाले आरकेएस भदौरिया के साथ भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने रोडशो किया।

भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ रोडशो, बाह विधानसभा क्षेत्र में अरनौटा से शुरू होकर बसई अरेला, भोनिगापुरा, नगला भरी, स्याहीपुरा, भदरौली, होलीपुरा, फरैरा, नरहौली, जरार, बाह,  रीछपुरा, जैतपुर, सरोखीपुरा, मऊ, नाऊवी, गढ़ी प्रतापपुरा, कोरथ पर जाकर समापन हुआ। रोडशो में मौजूद आरकेएस भदौरिया को देखते ही युवाओं ने जमकर देशभक्ति के नारे लगाए। सांसद चाहर और आरकेएस भदौरिया ने विकास, राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखते हुए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। आरकेएस भदौरिया ने कहा कि भाजपा सरकार में ही देश सुरक्षित है और देश की रक्षा कर रहे सैनिकों का भी हित भाजपा में ही सुरक्षित है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक पर्व को सरहदों पर जाकर सैनिकों के बीच मनाया है, उनकी परेशानियों को देखकर उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं। आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में भारतीय सैनिकों के हाथ खुले हुए हैं, जबकि विगत की विपक्षी सरकारों में सैनिकों को निर्देश मिलने का इंतजार करना पड़ता था। इसका फायदा आतंकवादी उठाते थे, जिसका खामियाजा भारतीय सैनिकों को शहीद होकर उठाना पड़ता था। आज देश को विकसित बनाने और मां भारती के सैनिकों का स्वाभिमान बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा बार चुनकर आना ही हम सभी के लिए हितकर है। आरकेएस भदौरिया ने युवाओं को आह्वान किया कि किसी के बहकावे में नहीं आकर राष्ट्रहित के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाली भारतीय जनता पार्टी को चार सौ पार के लक्ष्य तक पहुंचाने में पीछे नहीं हटें। सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति का ही परिणाम है कि दुश्मन के घर में घुसकर आतंकवादियों को ढेर किया जा रहा है। आज आतंकवादियों से वार्ता नहीं होती, उनका अंत किया जाता है। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए राजकुमार चाहर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठनों के लोगों को सुरक्षा और सुविधाएं मिलती थीं। मोदी सरकार ने उन सभी का हुक्का पानी बंद करके सरकारी खजाने को क्षति पहुंचाने से रोका। धारा 370 को हटाकर एक देश एक विधान के पुराने नारे को सार्थक किया। फतेहपुर सीकरी लोकसभा में मिलने वाली जीत से देश के बहादुर सैनिकों के सम्मान की रक्षा होगी। 

मातृभूमि पहुंचकर भावुक हुए आरकेएस भदौरिया
उल्लेखनीय है कि पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, बाह के कोरथ गांव के मूल निवासी हैं। रोडशो के दौरान कोरथ गांव पहुंचने पर आरकेएस भदौरिया भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ भाजपा को विजय के शिखर पर पहुंचाना है। हमारा लक्ष्य अटल है और वोट सिर्फ कमल है। इस मातृभूमि से मिलने वाली विजय स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगी।

इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा आगरा गिर्राज सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, जितेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान, जिला महामंत्री संतोष कटारा,कप्तान सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,जिला मंत्री मानवेंद्र सिंह राठौड़,रविंद्र बघेल प्रधान,मण्डल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा,रविंद्र भदौरिया ,राम बरन कुशवाह,निखिल गुप्ता,सतीश परिहार,जिला पंचायत सदस्य मुन्ना लंबरदार,कृष्णपाल सिंह,महेश कठेरिया,सतेंद्र बरुआ,किशन तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, सोमवीर तोमर प्रधान आदि उपस्थित रहें

Post Views : 78

यह भी पढ़ें

Breaking News!!