image

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद का 21 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 11 फरवरी को

डीके श्रीवास्तव

आगरा। कायस्थ समाज की राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद का 21 वां राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा 11 फरवरी शनिवार को यूथ हॉस्टल संजय प्लेस पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के कई राज्यों के पदाधिकारी प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य भारत में कार्यरत संस्थाओं चित्रगुप्त भगवान के मंदिरों शैक्षणिक व धार्मिक संस्थाओं समाज की पत्र-पत्रिकाओं व समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता का एक राष्ट्रीय परिसंघ बनाना है जिसमें संस्थाएं स्वतंत्र रूप से कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट में बंध कर परस्पर समन्वय रखें तथा प्रादेशिक अंचल स्तर पर महत्वपूर्ण सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक व शैक्षणिक एजेंडे पर मिलकर एक छतरी के नीचे कार्य करें। इसके अतिरिक्त प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों जैसे पर्यावरण संतुलन, गंगा शुद्धिकरण समाज में बराबरी की स्थित लाने के लिए मुखर होकर भी अपनी बात रखती है। इस अवसर पर श्रुति सिन्हा ,प्रदेश अध्यक्ष राकेश तवकले, महासचिव संजीव श्रीवास्तव एड,संजीव माथुर, विजय श्रीवास्तव, रूपेश कुलश्रेष्ठ, प्रतीक सक्सेना, आराधना श्रीवास्तव,आदि उपस्थित रहे।

Post Views : 399

यह भी पढ़ें

Breaking News!!