image

पर्वो के संयोजन पर काव्यगोष्ठी आयोजित

विनोद सिंह गुर्जर

महू। अखिल भारतीय काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी मंच की महू इकाई के तत्वावधान में पर्वो के संयोजन चंद्रयान-3 की सफलता, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस के उपलक्ष में तरंग काव्यगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नई दिल्ली की लेखिका आदरणीय निशा भास्कर ने की तथा मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कवि राजेश पाण्डेय 'वत्स' रहे। कवयित्री मीनाक्षी यादव ने सरस्वती वंदना से काव्यगोष्ठी का शुभारंभ किया। काव्यगोष्ठी में पटल संस्थापक कवि विनोद सिंह गुर्जर, लेखिका सपना सी.पी. साहू (स्वप्निल), वरिष्ठ लेखिका अमिता मराठे, कवयित्री डॉ.बीना सिंह रागी, कवि सुभाष जी शर्मा, कवि रामदास गुर्जर, कवि रविन्द्र तंवर (सूर्योदय), कवयित्री संध्या मिश्रा (मयूरी), कवि ओम प्रकाश कुशवाह, धामनोद, कवयित्री आशा मानधन्या इंदौर, कवि अनिल अहिरवार, कवि गगन खरे (क्षितिज) एवं कवयित्री सुषमा पटेल द्वारा रचनाओं का पाठ किया। इस उत्कृष्ट गोष्ठी का संचालन श्रीमती मीनाक्षी मनीष यादव जी ने किया और आभार तथा विसर्जन मंत्र के साथ सपना सी.पी. साहू (स्वप्निल) ने आयोजन को समापन किया।

Post Views : 320

यह भी पढ़ें

Breaking News!!