उत्तर प्रदेशलखनऊशिक्षा
खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में युवा महोत्सव

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मे मिशन शक्ति/ महिला सशक्तिकरण विषय पर अंतरविद्यालयी समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्यसभा के पूर्व सदस्य अशोक वाजपेई, राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह और डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अंशु केडिया ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह की संयोजक डॉ स्नेहलता थीं। इस अवसर पर लूआक्टा अध्यक्ष प्रो मनोज पांडेय, कोषाध्यक्ष डॉ कीर्ति प्रकाश सहित शिक्षिकाएं और अनेक कॉलेजों की छात्राएं उपस्थित रहीं।



