उत्तर प्रदेशलखनऊ

देश की प्रतिष्ठा को नष्ट कर रहा है विपक्ष : डा दिनेश शर्मा

मोदी सरकार बना रही है देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडी

लखनऊ । राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष देश की प्रतिष्ठा को नष्ट करने का कार्य कर रहा है। सत्ता के लिए लोगों को जातिवाद और सम्प्रदायवाद में उलझाने में लगा है। भाजपा युवाओं में जोश और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना लाने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करा रही है। पहले के समय में विपक्ष कट्टा , चाकू हाथगोला देकर माफिया बनाता था और अब भाजपा खेल खिलाकर खिलाडी बना रही है। विपक्षी सरकारों में डाकुओं के लिए इनाम रखे जाते थे और आज खेल प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए इनाम रखे और दिए जाते हैं। भाजपा और विपक्ष की सरकारों के बीच के इस अन्तर का परिणाम है कि भारत की प्रतिष्ठा खेलों की दुनिया में बढ रही है।
सांसद ने कहा कि खेल प्रतिभाएं गावों से निकल कर देश का मान सम्मान बढा रही हैं। भारत के गावों में जहां पर पहले गिल्ली डंडा खेला जाता था वहंा आज गांव गांव में बच्चे क्रिकेट हाकी फुटबाल आदि खेल खेल रहे हैं। पहले गांव में ऐसे खेल खेलना बच्चों के लिए सपने जैसा था पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से ये सपना पूरा हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री का खेल संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है।
डा शर्मा ने कहा कि अटल जी के जन्म दिवस पर सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन सीएमएस मैदान में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री सम्बोधित करेंगे। इस विधानसभा के खिलाडी भी वहां पर सम्मानित होंगे। अटल जी के लखनऊ में उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री का आना और राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन देश के युवाओं को प्रेरणा देगा। जन जन को अटल जी का नाम कार्य करने की प्रेरणा भी देता है। भाजपा आज एक विराट वृक्ष का रूप ले चुकी है। आज भाजपा की सरकार केन्द्र से लेकर राज्य और नगर निकाय तक है। ये मोदी योगी का भारत और उत्तर प्रदेश है जो मजबूती से आगे बढ रहा है। यहां माफिया और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। यहंा पर केवल देशभक्तों के लिए ही जगह है।
उनका कहना था कि सांसद खेल प्रतियोगिता के सबसे अधिक खेल सरोजिनी नगर विधानसभा में हुए और यहा के खिलाडियों ने सबसे अधिक जीत दर्ज की हैं। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के प्रयासों से आज खेल गांव गांव तक पहुचा है। जनप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को सराहते हुए कहा कि इस विधानसभा के विकास का रोडमैप अत्यन्त प्रभावशाली है। यह विधानसभा प्रदेश की श्रेष्ठ विधानसभाओं में एक है। यहां के विधायक ने ना केवल माफिया और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीत हासिल की बल्कि आज की राजनीति में भी सफल है। अटल जी कहते थे कि जो आए उसे लेकर अपनी तरह बना लो। आज यहां के विधायक लोगों को अपनी तरह बना रहे हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button