आगराउत्तर प्रदेश

भारत अमरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

आगरा। भारत अमरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम अपर जिलाधिकारी अधिकारी महोदय अमित शुक्ला जी को सौंपा ज्ञापन, आपको बता दें कि भारत अमरिका का कृषि व्यापार समझौता हाल ही में हुआ है जो कि हिंदुस्तान की खेती किसानी को बर्बाद करने के लिए भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किया है, जिसका देश के सभी सम्मानित किसान संगठन तथा देश के किसान एवं कृषि जानकारी इसका विरोध कर रहे है, कल अमेरिका का एक डेपुटेशन भारत पहुंचा है जो कि भारत अमेरिका कृषि समझौते पर अंतिम मोहर लगाने पहुंचा है, कृषि डील के संबंध में पहले ही दोनों देशों की साझा बैठक तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है तथा स्वीकृति दोनों देशों द्वारा प्रदान की गई है, लेकिन यह समझौता हिंदुस्तान के किसानों तथा खेती के खिलाफ है इसी के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा के आभान पर देश के सभी किसान संगठनों द्वारा अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग जिला कलेक्टर कार्यालयों पर ज्ञापन दिए गए हैं, तथा इस समझौते का विरोध किया गया तथा ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट कह दिया गया है कि यदि भारत सरकार इस समझौते को रद्द नहीं करती है तथा वापस नहीं लेती है तो बहुत जल्द देश के सभी किसान संगठन मिलकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे, इसी कड़ी में आज सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन द्वारा जिला आगरा के कलेक्टर कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंप कर यूनियन की पूरी मनसा स्पष्ट कर दी है कि यदि खेती किसानी को बर्बाद करने के उद्देश्य से किसानों के खिलाफ कोई भी गलत समझौता किया गया तथा सहमति प्रदान की गई तो उसके खिलाफ सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन तथा देश के सभी किसान संगठन मिलकर दिल्ली की सरहदों पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे,जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी, ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष बंटी जादौन, जिला संरक्षक मनवीर सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष (किसान मोर्चा) हरेंद्र सिंह धाकरे, जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर, तहसील उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, कृष्णकांत त्यागी, हरि सिंह त्यागी, किसान नेता हुकम सिंह चौहान, किसान नेता हनुमान सिंह, जादौन बिजेंद्र सिंह सिकरवार, गोविंदा बघेल, पंडित दिनेश उपाध्याय, अर्जुन सविता, पंडित गोविंद शर्मा, सुंदर सिंह चौहान, प्रदीप सिकरवार, राहुल यादव, सत्येंद्र पाल सिंह, राजा ठाकुर, गोलू यादव, आदि समस्त सम्मानित किसान सरदारी उपस्थित रहे ।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button