उत्तर प्रदेश

पूर्व राज्यपाल राम नाईक की योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की अग्रिम बधाई

उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने हार्दिक बधाइयाँ दी हैं. जन्मदिन जीवन का एक विशेष अवसर होता है. इसलिए इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामना दी है. “आपके के नेतृत्व में चुनौतियों का सामना करते हुए उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. योगी जी के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में प्रगति का यह आलेख निरंतर बढ़ता रहे, इसलिए उन्हें दीर्घायुरारोग्य मिलें, योगी जी शतायु हों!”, ऐसी शुभकामनाएँ पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को दी है.

Share this post to -

Related Articles

Back to top button