राज्यपाल से मिले राज्य सूचना आयुक्त, भेंट किया अपना आलेख संग्रह

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से राजभवन में राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को अपना आलेख संग्रह भेंट किया। डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने बताया कि इस संग्रह में राज्यपाल की अभी सम्पन्न हुई राजस्थान और गुजरात यात्रा संबंधी आलेख शामिल है। इस यात्रा से दोनों प्रदेशों के साथ उत्तर प्रदेश के परस्पर सहयोग का नया अध्याय शुरू हुआटी है। उदयपुर के सिटी पैलेस में राज्यपाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। इसका आयोजन इलाहाबाद संग्रहालय एवं सिटी पैलेस संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में
किया गया था। गुजरात के गांधीनगर में राज्यपाल राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुई। उल्लेखनीय है कि इस विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन आनंदी बेन ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए किया था। राज्यपाल के रूप में उनकी उपस्थिति में उक्त विश्वविद्यालय के साथ उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख टेक्निकल विश्वविद्यालयों के मध्य फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए थे।



