उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा अपनी दुकान पर सो रहे दुकानदार की हत्या करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर। कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बांका व मुसल बरामद किया है। जिसे पुलिस ने जेल भेजा है।
थाना टूंडला परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन एसपी सिटी फिरोजाबाद रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एसपी सिटी ने बताया कि थाना टूंडला पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को राजा का ताल रोड से नागऊ कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त की निंशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक स्टील का बांका, एक लोहे का मूसल व घटना के समय पहनी एक शर्ट बरामद की गयी है। पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम मुकेश पुत्र मुकट सिह निवासी जलोपुरा थाना टूंडला बताया है। इस संबंध में एसपी सिटी फिरोजाबाद ने आगे बताया कि अभियुक्त मुकेश से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त मुकेश द्वारा बताया गया कि मेरे अपनी गांव की ही महिला से अवैध सम्बन्ध थे उसी महिला के घर तेजपाल का आना जाना था। जब मुझे पता चला कि उस महिला से तेजपाल के भी अवैध सम्बन्ध हैं तो मैंने महिला से कहा कि तेजपाल से सम्बन्ध खत्म कर दो तो उसने मुझसे ही सम्बन्ध खत्म कर दिये और बात करना बंद कर दिया। इसी बात से चिड़कर मैंने 16 मार्च को रात्रि में अपनी दुकान पर सो रहे तेजपाल की हत्या कर दी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, भूरी सिह, गौरब कुमार, हरवेन्द्र सिह, आशीष ठेनुआ, आशीष राजपूत आदि प्रमुख है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button