भारत की ग्रोथ का इंजन बनेंगी महिलाये : डॉ दिनेश शर्मा
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी की सुनिश्चित

लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के समर्थन में आयोजित महिला बाइक रैली कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाए देश की ग्रोथ का इंजन बनने जा रही हैं। महिला सशक्तिकरण विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित होगा । उनका कहना था कि समय के साथ देश भी बदला है और आने वाले समय में महिलाए घर की चौखट से बाहर आकर देश को मजबूत बनाने का काम करेंगी।आज की रैली से ये संदेश भी निकलेगा की महिलाये देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
डॉ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद और विधानसभाओं में उनके लिए आरक्षण की व्यवस्था करके राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। संसद में जो प्रस्ताव आया है उसने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है और आने वाले समय में यह 50 प्रतिशत तक की जा सकती है।
उन्होंने कहा की मोदी सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। ये वो सरकार है जो कहती है उसे करके भी दिखती है। लखपति दीदी , ड्रोन दीदी, महिला उद्यमी के लिए योजनाएं, बैंकों द्वारा ऋण जैसी तमाम योजनाएं महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही है। आज महिलाये फाइटर प्लेन भी उड़ा रही हैं, फौज और पुलिस में भी काम कर रही है। डॉ दिनेश शर्मा महिला शक्ति बंधन अधिनियम को भारत की राजनीति का ऐतिहासिक ऋण कहा उन्होंने जोर देकर कहा की प्रधान मंत्री देश की आधी आबादी को सख्त बनाने के लिए जो योजनाएं ला रहे हैं वह निश्चित रूप में भारत का एक नया स्वरूप का निर्माण करेंगे स्कूटर रैली को झंडी दिखा भारत माता की जय के नारों के साथ उन्होंने रवाना किया।



