उत्तर प्रदेश

सीतापुर में “मुक्तागिरि के देश में” पुस्तक का लोकार्पण

सीतापुर। लाल बाग शहीद उद्यान स्थित हिंदी सभा के नरोत्तम सभागार में प्रख्यात साहित्यकार स्व. राम स्वरूप अवस्थी “रूप जी” की कनिष्ठ सुपुत्री अनुपमा अवस्थी की यात्रा-वृत्तांत आधारित पुस्तक “ मुक्तागिरि के देश में ” का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयंती दीक्षित एवं निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी शशि अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया।

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी शशि अग्निहोत्री ने अनुपमा द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह कृति न केवल साहित्यिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाली भी है। उन्होंने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक पाठकों के बीच विशेष स्थान बनाएगी और व्यापक रूप से सराही जाएगी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव कार्तिकेय मिश्र ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बस्ती की जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना तथा (आईएएस) राहुल पांडेय ने भी बधाई संदेश भेजे।

इस अवसर पर पीसीएस सेवा-निवृत्त निरुपमा मिश्रा एवं एस.बी.एल. मिश्र ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
समारोह में राजकुमार मिश्र, उदय प्रताप त्रिवेदी, देशराज पांडेय, कमलेश पांडेय, जी.एल. गांधी, झंकार नाथ शुक्ल, संदीप त्रिवेदी, लीना त्रिवेदी, अमी किरण अवस्थी, डॉ. मंजू अवस्थी, रामदयाल अवस्थी, नीरजा गुप्ता, मीनू पाठक, सुषमा मोहन पांडेय, रूपेश कुमार, प्रभात अग्निहोत्री, नीरज रस्तोगी, रवि कांत मिश्रा, शशि शुक्ला, नरेश मिश्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर लेखिका को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी सभा के महामंत्री रजनीश मिश्र ने किया तथा अध्यक्षता हिंदी सभा के अध्यक्ष आशीष मिश्र ने की। अंत में वरिष्ठ साहित्यकार अरुण मिश्र ‘अवध’ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्विति एवं कुमार कौस्तुभ मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button