गोल्फ सिटी में आध्यात्मिक जागरूकता समारोह संघ प्रचारक और राज्य सूचना आयुक्त का सम्मान

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में स्टेलर ओकॉस गोल्फव्यू सोसायटी परिसर के हर्ब गार्डन में आज स्टेलर ओकास आस्था एवं ध्यान केंद्र ट्रस्ट के तत्वावधान में अखण्ड रामायण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने सहभागिता की। अखंड मानस पाठ के बाद समरसता भोज का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अनिल जी और राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री को ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशांत राठौड़ के अलावा ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी, सचिव आशीष यादव, उपाध्यक्ष प्रतीक सहाय, कोषाध्यक्ष विजय सोनी,ऑडिटर जितेंद्र तिवारी,सह सचिव प्रभात बाथम सहित आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, सचिव उदय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनुभव शर्मा, आर.बी. सिंह, अनस ख़ान एवं ट्रस्ट तथा आरडब्ल्यूए के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सामूहिक सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।



