सी.वी. इंटरनेशनल स्कूल मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : बच्चों और अभिभावकों की हुई जाँच

आगरा। खंदौली में सी.वी. इंटरनेशनल स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया , शिविर में बच्चों और उनके अभिभावकों के स्वास्थ्य का गहन परीक्षण किया गया , इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से दंत चिकित्सक डॉ. मनुशील पचौरी ने दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए, वहीं मेडिकल ऑफिसर डॉ. बी.पी. सिंह ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया , आँखों की जाँच श्री नवीन सिंह द्वारा की गई और श्री सचिन (एल.टी.) ने लैब संबंधी परीक्षण व रक्त जाँच संपन्न की। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजलि वशिष्ठ ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को अनिवार्य बताते हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं खंदौली चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनील कुमार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ से नरेन्द्र ठाकरे, वंदना भारद्वाज और प्रहलाद शर्मा ने व्यवस्थाएँ संभालने में सक्रिय योगदान दिया। शिविर के अंत में डॉक्टरों ने बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।



