खंदौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरक्षण

आगरा। जनपद आगरा में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी की पहल पर पूरे प्रदेश मे प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन दिनांक 5 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्र के 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केदो पर और आगरा शहर की 30 नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो पर आयोजित किए गए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन एचएम श्री कुलदीप भारद्वाज द्वारा खंदौली क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीली पोखर का निरीक्षण किया गया जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सुखेश गुप्ता द्वारा सेमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। मेले में सभी प्रकार के रोगों की ओपीडी सेवाएं,निशुल्क दावों का वितरण, फाइलेरिया टीवी तथा कुष्ठ रोगों के विषय में जानकारी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के विषय में जानकारी तथा बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया से रोकथाम के विषय में प्रचार प्रसार तथा कुपोषित बच्चों का चिन्हिकरण किया गया आयुष्मान गोल्डन कार्ड तथा आभा आईडी बनाई गई तथा आशाओं द्वारा आभा आई डी कम बनाई जा रही थी ऐसे ग्रामो का दौरा भी नोडल अधिकारिओं द्वारा किया गया और आशाओं कोआभा आईडी बनाने का निर्देश दिया गया।



