आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में परिवार को आंबेडकर जयंती मनाने से रोका, तस्वीर तोड़ी

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव सराय दारूपा (मलूपुर) में दबंगों ने एक परिवार को डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती – मनाने से रोका। एक युवक से मारपीट की गई। ईंट मारकर डा. आंबेडकर की तस्वीर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस – मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस सतर्कता बरत रही है।
सराय दारुपा (मलूपुर) के रहने वाले अमित कुमार पुत्र सौदान सिंह ने इस संबंध में थाना खंदौली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को यह और उसका परिवार अपने प्लॉट पर डा. भीमराय आंबेडकर की तस्वीर कुर्सी पर रखकर उनकी जयंती मनारहा था। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक हो रहा
किसी भी प्रकार का डेग या लाउडस्पीकर नहीं बज रहा था। तभी यहां कुछ लोग पहुंचे। उनको जयंती कार्यक्रम करने से रोकने लगे। उस
समय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया।
आरोप लगाया गया है कि बुधवार सुबह ये लोग फिर प्लॉट पर आ धमके। वहां डा. आंबेडकर की तस्वीर के पास सो रहे चचेरे भाई संदीप पुत्र योगेश से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। और फिर तस्वीर पर ईंट मारकर भाग गए। इससे तस्वीर क्षतिग्रस्त हो गई।
इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर करतार, कान्हा, रोहित, शिवम, मनीष, लल्लू, श्रीनिवास और अमरपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button