उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्वास्थ्य सेवा के साथ संस्कृति का समावेश

लखनऊ। जानकीपुरम स्थित सैन्योर चिकित्सालय परिसर में शास्त्रीय विधि विधान से मंदिर की स्थापना की गई। यहां माता सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अखंड रामायण का पाठ और भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के प्रबंध निदेशक प्रतीक सिंह ने राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रवीण सिंह,मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह,वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह के अलावा अनेक चिकित्सक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक ने बताया कि यह दो सौ बेड वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है। यहां चौबीसों घंटे आपातकालीन, आईसीयू, पैथोलॉजी और डायलिसिस सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button