पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगरा स्थित आशीर्वाद गार्डन में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में चौधरी अजीत सिंह जी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के समय के लोकदल को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत एवं संगठित बनाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष श्री दुर्गेश शुक्ला जी ने की तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कप्तान सिंह चाहर जी द्वारा किया गया।
के सी त्यागी (पूर्व सांसद, वरिष्ठ नेता) जी ने चौधरी अजीत सिंह जी के किसान, गरीब एवं नौजवानों के हित में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया।
कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त होने के बावजूद वे अपने पिता चौधरी चरण सिंह जी की तरह गरीब किसानों के लिए सदैव चिंतित रहे।
1996 के राजनीतिक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां भिन्न होतीं तो वे देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे।
कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब हमारी जिम्मेदारी है कि जयंत चौधरी जी को उसी ऊंचाई तक पहुंचाएं।
“गांव-गांव संदेश पहुंचाओ” का आह्वान करते हुए संगठनात्मक एकता पर बल दिया।
आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने की बात कही।
कर्पूरी ठाकुर जी का उदाहरण देते हुए बताया कि चौधरी चरण सिंह जी ने हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
सादाबाद विधायक श्री प्रदीप चौधरी (गुड्डू चौधरी)
कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी ने किसानों को इनकम टैक्स से बचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही।
जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में किसानों की आवाज दिल्ली और लखनऊ तक सशक्त होने की बात कही।
एमएलसी विधायक श्री योगेश नौवहार
अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन चौधरी अजीत सिंह जी की देन है।
बाजना आंदोलन का उल्लेख करते हुए बताया कि चौधरी साहब ने किसानों के लिए बड़े स्तर पर संघर्ष किया और मुकदमे वापस करवाए।
दिल्ली किसान आंदोलन में उनकी भूमिका को ऐतिहासिक बताया।
राष्ट्रीय सचिव श्री अनुपम मिश्रा ने
किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के हित में चौधरी अजीत सिंह जी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता, किसान हित और संगठन सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
जयंत चौधरी जी के नेतृत्व को मजबूत करने और उनके हाथों को सशक्त करने का संकल्प दोहराया गया।
यह निर्णय लिया गया कि गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डॉ खेम सिंह राजपूत,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र बघेल, प्रदेश सचिव डॉ. रुपेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र वर्मा एडवोकेट, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती मालती चौधरी, ब्रज क्षेत्र के महासचिव पुरुषोत्तम त्यागी, प्रदेश सचिव श्रीमति सुजाता जी प्रदेश महासचिव महेश कुमार जाटव, मानव चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सत्यवीर सिंह रावत, युवा लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र निमेश, पूर्व युवा रालोद जिला अध्यक्ष मयंक खिरवार जी, महानगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रालोद के वरिष्ठ नेता आलोक चौधरी गणेश जी लाल निषाद मास्टर सुरेंद्र सिंह सविता अजय वर्मा सोनू वर्मा मौनू उपाध्याय, भूदेव प्रधान, महामंत्री राहुल जूरैल, भीम सिंह बघेल, गंगाराम पैलवार, रणधीर सिंह काका सुजान सिंह प्रधान बलदेव सिंह मुकेश पहलवान रामवीर सिंह मीणा, सतपाल सिंह पूर्व प्रधान सत्यवीर चाहर बाबूलाल वाल्मीकि,
सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी के आदर्श, संघर्ष और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्रीय लोकदल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।




