यूपी के विकास का व्यापक आयाम

उत्तर प्रदेश लगातार निवेश,नवाचार और टेक्नोलॉजी आधारित विकास का नया केन्द्र बनकर उभरा है। एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, औद्योगिक गलियारों, डिजिटल सेवाओं और निवेश-अनुकूल नीतियों ने राज्य को देश के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में शामिल कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेंगलुरु में देश और दुनिया की अग्रणी निवेश एवं टेक्नोलॉजी कम्पनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी विशेष संवाद किया।
बेंगलुरु में गूगल और वैश्विक निवेशकों के साथ हुए संवाद ने यह संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश अब टेक्नोलॉजी, एआई, स्टार्ट-अप, निवेश और रोजगार सृजन का राष्ट्रीय केन्द्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बेंगलुरु में गूगल इण्डिया की ओर से कहा गया कि कम्पनी भारत के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर इन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के अवसर को लेकर उत्साहित है।
उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कानून व्यवस्था और निवेशक-अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए राज्य को भविष्य के विकास का प्रमुख केन्द्र बताया।



