जोर शोर से रायभा में 28-जून को मनाया जायेगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म जयंती समारोह

आगरा। अछनेरा (रायभा) मालवा राज्य की महारानी रहीं शिव भक्तिनी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का 301 वां जन्म जयंती समारोह दिनांक 28-जून 2026 दिन रविवार को दोपहर 12 – बजे से रायभा में बघेल बगीची में जोर शोर से मनाया जाएगा। जन्म जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) एवं धनगर समाज ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है।
जन्म जयंती समारोह के मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार सांगवान (सांसद बागपत) एवं पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में सादाबाद विधायक श्री प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री संगीता दोहरे होंगी। समारोह का आयोजक राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच के उत्तर प्रदेश प्रभारी नरेंद्र बघेल एवं संयोजक सतवीर रावत प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ नियुक्त किए गए हैं। आज समारोह स्थल बघेल बगीची रायभा पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंच में बड़ो करना करो संचालन अशोक धनगर ने किया।
विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला युवा लोक दल के प्रदेश महासचिव मयंक खिरवार एवं डॉक्टर खेम सिंह राजपूत किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आलोक चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह वर्मा एडवोकेट ब्रज क्षेत्र महासचिव पुरुषोत्तम त्यागी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चौधरी बाबूलाल प्रधान भारत क्षेत्र उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, धनगर समाज की ओर से केशव बघेल, भगवान सिंह बघेल, हरी बघेल, संदीप खोखर, अतर सिंह बघेल, डॉ सूरजपाल, नरेश बघेल, पप्पू बघेल दूरा, रमन बघेल, पवन बघेल, मास्टर हेत सिंह बघेल आदि प्रमुख थे।



