अंजली चौधरी का बीपीएससी में चयन होने पर अखिल भारतीय जाट महासभा ने किया जोरदार स्वागत

आगरा। गुरुवार दिनाँक 25 जून 2026 को अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा अंजली चौधरी का बिहार लोकसेवा आयोग में चयन होने पर शास्त्रीपुरम स्थिति द्वारिका पुरी आवास पर पहुँचकर पगड़ी बांधकर पट्टूका पहनाकर तथा बुके भेंटकर मुँह मीठा कराकर स्वागत सम्मान किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की । अंजली चौधरी मूल रूप से तहसील किरावली के पनवारी गाँव की मूल निवासी चौधरी नेत्रपाल सिंह व कमलेश चौधरी की बेटी हैं माता,पिता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं अंजली चौधरी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है प्रारंभिक शिक्षा सेन्टफ्रांसिस स्कूल व डीपीएस स्कूल शास्त्रीपुरम में हुई है और उच्च शिक्षा देहली विश्व विद्यालय से पूर्ण हुई है और अब अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर माता,पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।
इस अवसर पर जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर,प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मुखिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर,जिला महामंत्री वीरेन्द्र सिंह छौंकर, कोषाध्यक्ष चौधरी गुलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष चौधरी नवल सिंह, भूपेन्द्र सिंह राणा,युवा जाट महासभा के प्रदेश के उपाध्यक्ष नरेश इंदौलिया,महानगर अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नरवार,महामंत्री लोकेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती निर्मल चाहर,युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी,महानगर अध्यक्ष युवा जाट महासभा लखन चौधरी,श्याम सिंह चाहर मुख्य रूप से स्वागत सम्मान में उपस्थित रहे ।



