भगवान श्रीराम द्वारा लक्ष्मण जी को दिये गये उपदेश से प्रेरणा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम द्वारा लक्ष्मण जी को दिये गये उपदेश से प्रेरणा प्राप्त कर हम भी सोने के पीछे न भागें। अपने पूर्वजों की थाती को पुनर्जीवित करें।पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है, जिससे तेल व ईंधन की आपूर्ति बाधित है। दुनिया के सभी देशों में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। अमेरिका में डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें बढ़कर चार गुना हो गयी हैं। यूरोपीय देशों की स्थिति खराब है। पाकिस्तान जैसे-तैसे टाइम काट रहा है। अरब के देश स्वयं परेशान हैं तथा अन्धकार में रहने को मजबूर हैं। दुनिया के विभिन्न देशों में अव्यवस्था का वातावरण है। फरवरी में इस संकट की शुरुआत से लेकर अब तक जनता को अनावश्यक बोझ से बचाने के लिए पूरा प्रबन्ध किया है, लेकिन देश पर पड़ने वाले बोझ के दृष्टिगत प्रधानमंत्री जी ने आमजन से आह्वान भी किया है। प्रधानमंत्री जी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विदेश से सोना न खरीदें, विदेशों में शादी-विवाह जैसे आयोजन न करें। विदेश में घूमने न जाए। यदि घूमना है तो अपने देश में किसी ईको-टूरिज्म, स्प्रिचुअल तथा हेरिटेज टूरिज्म की साइट पर जाएं। शादी-विवाह के आयोजन या भ्रमण इन स्थानों पर करे, इससे भारत का पैसा भारत में ही लगेगा तथा भारत में रोजगार का सृजन होगा। विदेश से सोना लाने के बजाय पूर्वजों का सोना बाहर निकलिये, उसकी मरम्मत कर आज की मांग के अनुसार री-डिजाइन, रिपेयर, सफाई आदि करा सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने ईंधन बचाने के लिए जो आह्वान किया है, उस दिशा में पहले से प्रयास चल रहा है। पी0एम0 सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत रूफटॉप सोलर पैनल घरों के ऊपर लगाये जा रहे हैं। जब हम कमरे में न हो तो पंखा, बिजली, कूलर व ए0सी0 आदि विद्युत उपकरण बन्द कर देना चाहिए।



