उत्तर प्रदेशलखनऊ

महाविद्यालयों के खाली भवनों में बेटियों के लिए रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महाविद्यालयों के खाली भवनों में बेटियों के लिए रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबद्ध राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों की समीक्षा को संबोधित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि
प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण, संसाधनों की कमी वाले महाविद्यालयों को सहयोग तथा खेलो इंडिया गतिविधियों को बढ़ावा दें।

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, ईंधन संरक्षण, छात्राओं की सुरक्षा एवं संस्कार आधारित शिक्षा को संस्थानों में व्यवहारिक रूप से लागू करें।
महाविद्यालयों के विद्यार्थी साइकिल यात्रा निकालकर गांवों में जाएं, किसानों एवं ग्रामीणों के बीच बैठकर संवाद करें, उनकी समस्याओं को समझें तथा वापस आने के बाद अपने अनुभवों पर प्रोजेक्ट अथवा पुस्तक तैयार करें।
महाविद्यालयों के लिए संचालित सभी सरकारी योजनाओं की विस्तृत लिखित जानकारी प्रत्येक संस्थान तक पहुंचाई जाए, ताकि विद्यार्थी एवं शिक्षण संस्थान उनका अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।
राज्यपाल जी ने शोध कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि शोध पत्रों का इम्पैक्ट फैक्टर 5 से ऊपर होना चाहिए तथा उच्च गुणवत्ता वाले शोध को प्रोत्साहित किया जाए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button