उत्तर प्रदेशलखनऊ

विकास और विरासत का समन्वय है पीएम मोदी का कार्यकाल : डा दिनेश शर्मा

मोदी के पीएम रहते दुनिया ने देखी भारत की क्षमता

लखनऊ । राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल विकास और विरासत का अदभुत समन्वय है। इस दौरान भारत आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है और दुनिया ने देश की क्षमता को देखा और स्वीकार किया है। कोरोना और वर्तमान के ईरान अमेरिका युद्ध के समय में जब अमेरिका चीन जर्मनी ब्रिटेन जैसे मजबूत देशों की विकास दर लडखडा गई है तब भारत की विकास दर लगातार साढे सात प्रतिशत की बनी हुई है। ये प्रधानमंत्री की नीतियों का ही कमाल है। उनके कार्यकाल से जुडा संवादआम जनमानस को प्रफुल्लित और गौरवान्वित करता है।

माo नरेंद्र मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक लंबा कार्यकाल बनने एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घर घर संपर्क अभियान के अंतर्गत बर्लिंगटन चौराहा स्थित प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी स्वर्गीय प्रदीप भार्गव जी के आवास पर जी के आवास पहुंचकर मोदी – योगी जी की सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री को विकास पुरुष बताया। आज विश्व नेतृत्वकर्ता के रूप में उनकी छवि बनी है। उन्होंने दुनिया को बता दिया है भारत किसी से डरता भी नहीं है और किसी को डराता भी नहीं है। ये सबका सम्मान करने वाला एक स्वावलंबी राष्ट्र है।
राम मंदिर के चन्दे को लेकर विपक्ष के सवालों को गैर वाजिब बताते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण की राह में बाधा डालने वालों को मंदिर निर्माण हजम नहीं हुआ है और अब वे चन्दे को लेकर राजनीति की रोटी सेंकना चाह रहे हैं। उनका कहना था कि ट्रस्ट पूरे मामले को लेकर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई कर रहा है और सरकार ने भी इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।
डा शर्मा ने कहा कि चुनाव केे साथ ममता बनर्जी की राजनीतिक यात्रा का सूर्यास्त हो गया है। उनका भतीजा ही उन्हे ले डूबा है। भारत की राजनीति में अब परिवारवाद चलने वाला नहीं है। देश की राजनीति में अब केवल भारत का बेटा प्रधानमंत्री के रूप में है जिसका पूरा देश ही परिवार है। वे ही देश को आगे लेकर जाएंगे।
उन्होंने ओवेसी की सोंच को बाबरी और जिन्नाई सोंच बताते हुए कहा कि उन्हे एक बार अफगानिस्तान जाकर बाबर और भारत पर आक्रांताओं की कब्र के पास मनभर कर रोना चाहिए । उनका कहना था कि ये वीर अब्दुल हमीद और मिसाइल मैन अब्दुल कलाम सब के विचारों का देश है। देश में आतंकी सोंच से ग्रसित संर्कीण मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं है। संजय राउत को मीडिया मोह से ग्रसित बताते हुए कहा कि उनकी हसरत अब पूरी होने वाली नहीं है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री पर सोशल मीडिया में टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि जिसने भी किया है उसने मर्यादा को तार तार किया है। घर की बहू बेटियां सम्मान के योग्य होती हैं। उनके खिलाफ दुष्प्रचार अनुचित है। ये पक्ष विपक्ष का नहीं बल्कि नारी की मर्यादा का सवाल है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है और जो भी दोषी है उसे कठोरतम दण्ड मिलेगा। जिससे कोई भविष्य में ऐसा करने की हिम्मत नहीं करे। संपर्क अभियान के तहत मध्य क्षेत्र में प्रसिद्ध समाजसेवी केके दुबे के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर गए जहां तमाम सामाजिक धार्मिक संगठन के लोग उपस्थित थे मोदी जी के कार्यकाल के कार्यों को उनके समक्ष बताते हुए प्रगति पत्र को वितरित किया। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय सोंधी टोला चौक के पास क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से जनसंपर्क किया जिसमें श्री अमित टंडन श्री अनुराग मिश्रा अनु पार्षद तथा भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था उसके पश्चात पुलवामा पुलिस चौकी पुरानी सब्जी मंडी के पास प्रसिद्ध व्यवसाय विमर्श रस्तोगी के आवास पर भारी संख्या में चिकन एवं सराफा बाजार के व्यवसाय एकत्रित हुए इनके बीच व्यापक जनसंपर्क हुआ आखिर में खेत गली चौपटिया में प्रसिद्ध कर्मकांड आचार्य पंडित अशोक कुमार मंगलू पाधा जी के आवास पर क्षेत्रीय व्यवसाय कर्मकांड से जुड़े पुरोहित गण जे से जनसंपर्क किया गया। प्राथमिक स्कूल सोंधी टोला में 30 लख रुपए की कीमत से स्वर्गीय लालजी टंडन एवं गोपाल जी टंडन के नाम से कक्षों का निर्माण, चौपटिया खेत गली की 18 लाख कीमत की गलियों का निर्माण पुरानी सब्जी मंडी चौक मैं 8:30 लख रुपए से गलियों का निर्माण खाता भीखम का में 10 लख रुपए से पुलवामा पर के चारों तरफ 9:30 लख रुपए से चौक सर्राफा से सब्जी मंडी तक साढे आठ लाख रुपए तथा खून खून की डिग्री कॉलेज में ₹60 लाख की कीमत से हॉल का निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम किया इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री अनुराग मिश्रा अनु भाजपा नेता श्री अमित टंडन शालू टंडन श्री हरनारायण अग्रवाल श्री सुधाकर त्रिपाठी श्री लल्लू मिश्र श्री राधे तिवारी पंकज जैन श्री संजीव अग्रवाल कपूर संजय त्रिवेदी हार्दिक प्रमुख लोग उपस्थित थे मध्य विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रजनीश गुप्ता बॉबी जी, श्री निदेशक राष्ट्र धर्म पत्रिका श्री अभिनव भार्गव जी, नगर मंत्री भाजपा श्री अपूर्व भार्गव जी, जीडी गोयंका कॉलेज के श्री सर्वेश गोयल जी, सुनील ऑटो सेल्स के अध्यक्ष श्री जंगित कलरा जी, इनिशिएटिव ग्रुप के श्री अमित खत्री जी, वन अप मोटर्स के श्री यश अग्रवाल जी, अध्यक्ष अवध इंटरनेशनल स्कूल अयोध्या श्री शांतनु सिंह जी, सैम हॉस्पिटल के मालिक डॉ समर्थ अग्रवाल जी, शुगर चिली के उदित अग्रवाल जी, हेल्थ जोन जिम के मालिक श्री सचिन साहनी जी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button