आगराउत्तर प्रदेश
जलभराव में फंसी जिलाधिकारी की गाड़ी, ट्रैक्टर पर बैठकर अंडरपास किया पार

आगरा। फतेहपुर सीकरी भारी वर्षा के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को सच का सामना करना पड़ा। कौरई के अटल श्रमिक आवासीय विद्यालय के कार्यक्रम में जाने के दौरान उनकी गाड़ी कौरई रेलवे अंडर पास में हुए जलभराव में फंस गयी। डीएम को अपनी कार वहीं छोड़कर ट्रैक्टर से आगे का रास्ता पार करना पड़ा। बारिश के बीच जब डीएम अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे तो स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।



