आगराउत्तर प्रदेश

दिन में शादी शाम को दुल्हन फरार

आगरा। एत्मादुद्दौला क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक युवक की शादी हुई। शाम को दुल्हन भाग गई। दूल्हे के घरवालों ने पीछा करके शादी कराने वाले बिचौलिया और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है। 15 दिन पहले मोहल्ले के युवक ने उसकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात कराई। उसने कहा कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। खर्चा करना पड़ेगा। लड़की वाले गरीब हैं। बुधवार को लड़की देखनी थी। सनी के परिवार वाले रामचाग स्थित एक मंदिर में आ गए। युवती अपनी बहन और जीजा के साथ आई। बिचौलिया भी साथ था। लड़के वालों को लड़की पसंद आ गई। उन्होंने युवती को अंगूठी पहना दी। पंडित को
बुलाकर मंदिर में सात फेरे भी करा दिए। शाम को परिवार के लोग घर आ गए। तभी दुल्हन की बहन ने घर जाने के लिए एक आटो बुलाया। दुल्हन भी बहन को विदा करने के लिए आटो में बैठ गई। इस पर सनी को शक हो गया। वह परिवार के लोगों के साथ आटो के पीछे लग गए। रास्ते में रोक लिया। बिचौलिया और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। दुल्हन और उसकी बहन भाग गए। आरोप लगाया कि विचौलिया शादी कराने के लिए 35 हजार रुपये ले चुका था। वहीं दुल्हन को भी सोने की दो अंगूठी और मंगलसूत्र पहनाए थे। उन्होंने उनको पुलिस के हवाले कर दिया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button