आगराउत्तर प्रदेश

धड़ल्ले से बेच रहा था मांस गिरफ्तार

आगरा। थाना मंटोला पुलिस ने बिना लाइसेंस खुले में मांस बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30 किलोग्राम मांस, दो कटे हुए पैर और एक छोटी छुरी बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक अधिकारी को बुलाकर मांस की जांच कराई, जिसमें इसे भैंस प्रजाति का पाया गया।
गश्त के दौरान थाना मंटोला पुलिस की टीम मेवाती मस्जिद के पास पहुंची। जहां एक दरवाजे पर मक्खियां भिन-भिना रही थीं। जब पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तो एक व्यक्ति खुले में जमीन पर मांस के टुकड़े और दो पैर रखकर लोगों
को बेच रहा था। पास में एक छोटी छुरी भी पड़ी थी।
पुलिस ने जब आरोपी से उसका
नाम और लाइसेंस के बारे में पूछा तो उसने अपना नाम साजिद उर्फ बन्टू पुत्र बाबू निवासी टीला अजमेरी खां मंटोला बताया। आरोपी ने बताया कि उसके पास मांस बेचने का कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने मौके से 30 किलोग्राम मांस, दो कटे हुए पैर और एक छोटी छुरी बरामद की। पशु चिकित्सक की जांच में यह मांस भैंस प्रजाति का पाया गया। इस मामले में थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी साजिद उर्फ बन्टू पुत्र बाबू टीला अजमेरी खां मंटोला क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रजत पवार शामिल थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button