लखनऊ
एक भारत श्रेष्ठ भारत

लखनऊ। विश्वगुरु के रूप में भारत ने आर्थिक और आध्यात्मिक दिनों क्षेत्रों में श्रेष्ठता प्रमाणित की थी। वर्तमान समय में भी इसके प्रति जागरूकता का भाव है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सरकार की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उसके बाद वह गोरखपुर पहुंचे। यहां अध्यात्म पर विचार व्यक्त किए। वह दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में आयोजित ‘भारतीय योग-परम्परा में योगिराज बाबा गम्भीरनाथ का अवदान’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि
एकम् सद् विप्रा बहुधा वदांती अर्थात सत्य तो एक ही रहेगा और उस सत्य को प्राप्त करने के लिए जो अलग अलग विधाएं हैं, वह हठयोग की हो सकती है, राजयोग की हो सकती है या मंत्र योग की हो सकती है।