आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में भाजपा महानगर मंत्री बनने पर मुकेश गुप्ता का भव्य स्वागत

अनीष उपाध्याय

आगरा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने महानगर टीम का गठन किया। इसमें खंदौली निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश गुप्ता को महानगर मंत्री नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत की तैयारी की।
आगरा से खंदौली पहुंचने पर मुकेश गुप्ता का बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कस्बे में स्वागत यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र स्रोतीय, राजू प्रधान, अंकित शर्मा, शिवम शर्मा, मानवेन्द्र जुरेल, करण दिवाकर, अन्नू अग्रवाल, होशियार सिंह, नवीन परमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया

Share this post to -

Related Articles

Back to top button