अपराधआगराउत्तर प्रदेश

आगरा में सड़क किनारे मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

आगरा। शनिवार को महिला की हत्या कर दी गई। लाश को सड़क किनारे फेंक दिया गया। सुबह करीब 4 बजे लोग टहलने जा रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे एक महिला का शव देखा। महिला के नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। उसके पैर खेत में लगी कटीली फेंसिंग पर थे। भीड़ लग गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। घटनास्थल को सील किया। वहां के नमूने भरकर लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया। ये मामला खेरागढ़ के भोपुर गांव का है। DCP वेस्ट अतुल शर्मा ने कहा- महिला की शिनाख्त हो गई है। वो धौलपुर की रहने वाली है। घरवालों ने पति पर शक जताया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओजी-सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। महिला का शव खेरागढ़ के भोपुर गांव में सड़क किनारे मिला था।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button