उत्तर प्रदेशहाथरस

सादाबाद में अधिकारियों की चेतावनी, जल्द सड़क से खोखे नहीं हटाए तो उन्हें नगर पंचायत में जमा कर दिया जाएगा

सादाबाद। नायब तहसीलदार अशोक कुमार के नेतृत्व में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने NH-509 पर नापतौल कर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया और हटाया। तीन दिन पहले एसडीएम संजय कुमार ने नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस बल के साथ बस स्टैंड के सामने की सड़क से अतिक्रमण हटाया था। इससे पहले अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई थी। आज आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी, नगर पंचायत कर्मी और पुलिस बल की टीम पहुंची। टीम को देखते ही खोखा लगाने वाले व्यापारी ताला लगाकर फरार हो गए। प्रशासन ने इन खोखों पर अतिरिक्त ताला लगा दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खोखे नहीं हटाए गए तो उन्हें नगर पंचायत में जमा कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और जाम की स्थिति बनती है। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम, हाईवे अथॉरिटी और पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान कानूनगो देवी शरण शर्मा और बृजेश कौशिक भी उपस्थित थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button