
नजीबाबाद। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने सहकारी किसान चीनी मिल के कीर्तिमानों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को भी लाभ मिल रहा है। राज्य सूचना आयुक्त ने सहकारी किसान चीनी मिल के अतिथि गृह में अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सहकारी चीनी मिलों में नजीबाबाद चीनी मिल की रिकवरी पहले स्थान है। इसके पहले भी इसे देश की सर्वोत्तम सहकारी चीनी मिल का अवॉर्ड मिल था। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि कुछ महीने पहले सरकार ने गन्ने का एफआरपी उल्लेखनीय वृद्धि की। प्रदेश में अब गन्ना बीज की आधुनिक और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिल रहा है।
बीज नर्सरियों की संख्या बढ़कर दो गुनी हो गई है। चीनी मिलों के खेतों के बेहतर उपयोग से यह संभव हुआ। प्रदेश में रिकॉर्ड चार करोड़ से अधिक करोड़ सिंगल बड गन्ना बीज वितरित किए गए हैं। यूपी गन्ना उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बना रहा है।