नई दिल्ली

वैश्य अग्रवाल राजवंश महिला सभा दिल्ली का तीज़ उत्सव सम्पन्न

नूतन गर्ग

नई दिल्ली। वैश्य अग्रवाल राजवंश महिला सभा दिल्ली का तीज़ उत्सव गायत्री मंत्र के साथ प्रारंभ हुआ। यह उत्सव हमारी सदस्य संगीता गुप्ता जी के घर द्वारका में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। अतिथि सत्कार और लज़ीज़ व्यंजनों ने सबका मन मोह लिया।
सभी महिलाएं सज-धजकर आईं जैसा कि हमारी आज़ की थीम थी। डांस, गेम्स और तंबोला ने समय का पता ही नहीं लगने दिया। खूब मस्ती की और अपने मन की बातें एक दूसरे से शेयर कीं।
महिला सभा में उपस्थित सदस्य इस प्रकार रहे:
नूतन गर्ग, संगीता गुप्ता, अलका मित्तल, पूजा महेश्वरी, रजनी गर्ग, मेघा राजवंशी, अंजू गुप्ता, विजय लक्ष्मी, कोमल गुप्ता और हमारे फोटोग्राफर संगीता जी के सुपुत्र गौतम गुप्ता उपस्थित रहे।
इस प्रकार वैश्य अग्रवाल राजवंश महिला सभा दिल्ली का तीज़ उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button