
नई दिल्ली। महिला काव्य मंच (रजि.) दिल्ली प्रदेश का नवम् वार्षिकोत्सव 13 अप्रैल सोमवार को हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय सभागार में महिला काव्यमंच और हंसराज कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मकाम के संस्थापक आदरणीय डॉ नरेश नाज़ सर का सान्निध्य प्राप्त हुआ, मुख्य अतिथि के रूप में मकाम ट्रस्ट की अध्यक्ष आदरणीय नियति गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में हंसराज कॉलेज की प्रचार्या आदरणीय प्रो डॉ रमा और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मकाम की ग्लोबल प्रेसिडेंट और दिल्ली प्रदेश प्रभारी आदरणीय डॉ नीतू सिंह राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां शारदे को पुष्पार्पण द्वारा किया गया। दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष तरुणा पुंडीर ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों, प्रतिभागियों व विद्यार्थियों का स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों का सम्मान मकाम की ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ नीतू सिंह राय के साथ दिल्ली प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र और प्लांटर देकर किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दिल्ली प्रदेश प्रभारी डॉ नीतू राय और दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों अध्यक्ष तृप्ति अग्रवाल, उपाध्यक्ष तरुणा पुंडीर, महासचिव केनूप्रिया अत्रे , सचिव मीना शर्मा , संरक्षक डॉ निर्मला अग्रवाल और श्यामा भारद्वाज जी के साथ सभी 12 इकाइयों के जिलाध्यक्ष नूतन गर्ग, डॉ अंजू अग्रवाल, मधु वशिष्ठ, राजश्री अग्रवाल,नीता दुबे, माधुरी स्वर्णकार, उर्मिल गुप्ता, और पुष्पा सिंह जी का सम्मान अंग वस्त्र और प्लांटर देकर किया गया।
महिला काव्य मंच में रचनाओं की प्रस्तुति में सबसे पहले मां सरस्वती जी का आह्वान मधु वशिष्ठ जी के मधुर कंठ से हुआ।
कार्यक्रम दो सत्र में सम्पन्न हुआ। पहला सत्र दोपहर के भोजन से पहले और दूसरा सत्र सांयकाल चाय तक अनवरत रूप से चलता रहा। यहां उपस्थित सभी कवयित्रियों ने अपने काव्य पाठ से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों ने अपनी ओज और श्रृंगारपरक रचनाओं से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम का आयोजन महिला काव्य मंच की वैश्विक अध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी डॉ नीतू सिंह राय के मार्गदर्शन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तृप्ति अग्रवाल, उपाध्यक्ष तरुणा पुंडीर , महासचिव केनूप्रिया अत्रे , सचिव मीना शर्मा के संयोजन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, कुलदीप कौर आयोजक मंडल में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष तरुणा पुंडीर, दिल्ली प्रदेश सचिव मीना शर्मा , दक्षिणी पूर्वी अध्यक्ष डॉ अंजू अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष नूतन गर्ग, पश्चिमी दिल्ली अध्यक्ष नीता दुबे, द्वारका दक्षिणी पश्चिमी उपाध्यक्ष कुलदीप कौर, उत्तरी पश्चिमी अध्यक्ष उर्मिल गुप्ता और उपाध्यक्ष एकता सिंह ने क्रमवार अपने -अपने अंदाज से बखूबी निभा कर कार्यक्रम को अर्श तक पहुंचाया। मंच की व्यवस्था का दायित्व पश्चिमी दिल्ली अध्यक्ष नीता दुबे और पूर्वी दिल्ली इकाई की उपाध्यक्ष प्राची कौशल ने पूरी निष्ठा से संभाला।
दोपहर का खाना और शाम का चाय नाश्ता दिल्ली प्रदेश की महासचिव केनुप्रिया अत्रे जी, पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष नूतन गर्ग और शहादरा इकाई की सदस्य रेखा शर्मा जी के मार्गदर्शन में बहुत ही अच्छे से सम्पन्न हुआ।
मकाम संस्थापक डॉ नरेश नाज़ ने अपने प्रेरक उद्बोधन में दिल्ली प्रदेश को सफल आयोजन की बधाई देते हुए मकाम के अन्य प्रकोष्ठों की जानकारी दी। उनकी बेटियों पर आधारित रचना और राष्ट्र प्रेम पर आधारित गीत को सुनकर सभागार में बैठे श्रोता भावविभोर हो गए। मुख्य अतिथि और मकाम की अध्यक्ष श्रीमती नियति गुप्ता ने फाग पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया और दिल्ली प्रदेश को सफल आयोजन की बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष और मकाम की ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ नीतू सिंह राय ने अध्यक्षीय उद्बोधन में मकाम के वैश्विक स्तर पर हो रहे विस्तार का परिचय देते हुए अपना काव्यपाठ किया और 2022 से 2025 की सर्वोत्तम प्रदेश इकाई के पुरस्कारों की घोषणा की। जिनका विवरण निम्नलिखित है
1.सर्वोत्तम जिला इकाई सम्मान 2022
उत्तरी दिल्ली इकाई
2. सर्वोत्तम जिला इकाई सम्मान 2023
शाहदरा इकाई
3.सर्वोत्तम जिला इकाई सम्मान 2023
उत्तरी पश्चिमी इकाई
4 सर्वोत्तम जिला इकाई सम्मान 2024
दक्षिणी दिल्ली इकाई
5.सर्वोत्तम जिला इकाई सम्मान 2025
उत्तरी पूर्वी दिल्ली इकाई
6.सर्वोत्तम जिला इकाई सम्मान 2025
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली इकाई
कार्यक्रम का समापन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तृप्ति अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।



