आगराउत्तर प्रदेश

पंचवटी सखियों ने मनायी हरियाली तीज़

डीके श्रीवास्तव

आगरा। श्रावण मास की उमंगों से सराबोर, हरियाली तीज़ महोत्सव का आयोजन ताजनगरी नील क्लार्क होटल में पंचवटी सखियों द्वारा धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में सभी सखियाँ पारंपरिक रेड और ग्रीन ड्रेस कोड में सजधज कर पहुंचीं, जिससे माहौल हरियाली और उल्लास से भर गया।
महोत्सव के दौरान पारंपरिक लोकगीतों की गूंज, सखियों की हँसी,सजे हुवे सेल्फी पॉइंट और सावन के झूले के साथ उत्साह चरम पर था। आयोजनों में तीज़ गीतों की प्रस्तुति, मनोरंजक खेल, सजावट की प्रतियोगिताएं, और मेहंदी रचाओ स्पर्धा जैसी गतिविधियों ने समां बांध दिया।
महिला सखियों ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और सावन के इस पावन पर्व को मिलजुल कर बड़े हर्षोल्लास से मनाया। आयोजन ने सामाजिक एकता, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।
इस अवसर पर सोनल बडोला, शिल्पा लूथरा, बिंदिया धाकरे,साधना अग्रवाल, जया पाल्टा, ममता कटारा, रश्मी कपिल, रचना पाराशर, पूनम सिंह, प्रया सिंह,शिवानी तिवारी, प्रीती अरोरा आदि उपस्थित रही।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button