आगराउत्तर प्रदेश

राजकुमार अनिरुद्ध द्वारा भरतपुर राज्य का शाही झंडा बदले जाने पर कर समाज में भारी आक्रोश

आगरा। भरतपुर रियासत के पूर्व राजकुमार एवं महाराज विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह द्वारा मोती महल से रियासत का शाही झंडा उतार कर अन्य झंडा लगाए जाने पर भरतपुर सहित ब्रज क्षेत्र की समस्त जाट सरदारी में भारी आक्रोश व्याप्त है ।

आज अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक में राजकुमार अनिरुद्ध सिंह के द्वारा रियासत का शाही झंडा बदले जाने के कृत्य पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहां कि भरतपुर राज्य का शाही झंडा सिर्फ जाट समाज ही नहीं बल्कि ब्रज क्षेत्र की हर कौम के मान सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है । जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा राजकुमार अनिरुद्ध सिंह का कृत्य ना काबिले बर्दाश्त है शाही झंडे से समस्त सरदारी की भावनाएं और स्वाभिमान जुड़ा हुआ है उसको मोती महल पैलेस से हटा देना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि राजकुमार अनिरुद्ध सिंह के इस कृत्य पर संपूर्ण भरतपुर सहित ब्रज क्षेत्र मे भारी आक्रोश व्याप्त है और 21 सितंबर दिन रविवार को भरतपुर सहित संपूर्ण ब्रज क्षेत्र की सभी बिरादरियों की बड़ी महापंचायत मोती महल पैलेस के सामने आहूत की गई है जिसमें ब्रज क्षेत्र सहित अन्य राज्यों के लोग भी भाग लेंगे ।अखिल भारतीय जाट महासभा ने भी जोरदारी से महापंचायत में भाग लेने का फैसला किया है आज अपर्णा पैलेस सुंदरी बिचपुरी रोड पर बरारा के प्रधान अजीत सिंह चाहर के आवास पर जाट महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों की हुई बैठक में राजकुमार अनिरुद्ध सिंह के कृत्य की तीव्र भर्त्सना करते हुए 21 सितंबर की भरतपुर महापंचायत में जोरदारी से भाग लेने का फैसला किया गया और तय किया गया कि आगरा से हजारों लोग मोती महल पर आहूत महापंचायत में भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने की एवं संचालन महामंत्री वीरेंद्र सिंह छौकर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मुखिया, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश इन्दोलिया , जाट महासभा के महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार पूर्व पार्षद, जिला जाट महासभा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, व चौ गुलबीर सिंह, महानगर के महामंत्री जगबीरसिंह इंदौलिया एवं लोकेंद्र सिंह भगौर ,जिला मंत्री नेपाल सिंह राणा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निर्मल चाहर, महानगर अध्यक्ष वंदना सिंह, जिला मंत्री विनीत छौकर , श्यामवीर सिंह चाहर आदि ने विचार व्यक्त किये ।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button