उत्तर प्रदेश

दिव्य देव दीपावली

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली भक्ति के साथ उल्लास का समावेश होता है। यह सनातन परम्परा है। इसमें आस्था है। विश्वास है। उमंग है। दिव्यता है। विगत कुछ वर्षों से यहां देव दीपावली की भव्यता कीर्तिमान स्थापित कर रही है। योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर काशी पहुंचते है। उनकी इस यात्रा का सांस्कृतिक संदेश रहता है। इस बार भी नमो घाट पर देव दीपावली का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने यहां पहला दीप प्रज्जवित किया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button