आगराउत्तर प्रदेश

जन्मजयंती पर राजा महेंद्र प्रताप का भावपूर्ण स्मरण, भारत रत्न देने की मांग

आगरा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महादानी, मुरसान रियासत के पूर्व राजा रहे पूर्व सांसद राजा महेंद्र प्रताप जी का आज मानसिंह पैलेस लखनपुर शास्त्रीपुरम में आयोजित एक विचार गोष्ठी में भावपूर्ण स्मरण किया गया।
विचार गोष्ठी में अनेक इतिहासकार और प्रबुद्ध जिन्होंने अपने विचार रखे और मांग की कि राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए और उनकी जीवनी को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने की संचालन महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोकर ने किया।
इतिहास कार डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि देश की आजादी के लिए राजा महेंद्र प्रताप ने अद्भुत योगदान दिया अपने जीवन के 32 बरस विदेश में रहकर जर्मनी, जापान, चीन ,रूस, अफगानिस्तान जैसे देशों से समर्थन जुटाया और देश की पहली सम्विद सरकार का गठन अफगानिस्तान के काबुल में किया। जिसे दर्जनों देशों का समर्थन प्राप्त था और वहीं पर आजाद हिंद फौज की स्थापना कर इसकी कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सोंप दी। राजा साहब इस सम़्विद सरकार के राष्ट्रपति चुने गए और मौलाना बरकतुल्लाह खान प्रधानमंत्री चुने गए थे ।
जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने मथुरा और वृंदावन की अपनी संपूर्ण संपत्ति शिक्षा के लिए दान कर दी थी वृंदावन में प्रेम महाविद्यालय और उससे जुड़ी 80 एकड़ जमीन, मथुरा में अनेक घाट उनके महल सरकार को दान किये।
उन्होंने संसार संघ की परिकल्पना की जो आज संयुक्त राष्ट्र संघ के रूप में जाना जाता है ।
कार्यक्रम के आयोजक और महानगर युवा जाट महासभा के अध्यक्ष लखन चौधरी ने कहा कि राजा साहब की जीवनी पाठ्यक्रमों में शामिल की जाए और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह पूर्व प्रमुख, राधेश्याम मुखिया जी और चौधरी गोपीचंद, प्रदेश मंत्री डॉ रुपेश चौधरी भूपेंद्र सिंह राणा, जयप्रकाश चाहर ,महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार, युवा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती निर्मल चाहर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री चौधरी सुजाता सिंह तालान व श्रीमती निशा चौधरी महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती वंदना सिंह एवं महामंत्री श्रीमती सरोज चाहर ,श्री राम गोपाल चाहर युवा कवि हिरेन्द सिंह नरवार, वरिष्ठ पत्रकार अशोक चौधरी,चौ नवल सिंह, चौधरी गुलबीर ,चौधरी ओम प्रकाश सिंह , रिटायर्ड फ्लाइंग लेफ्टिनेंट नानक चंद वर्मा, गोविंद चौधरी, निपुण चौधरी, आदिने विचार व्यक्ति है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button