राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन एवं उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बनने पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण
मयंक सिंह

फिरोजाबाद। टूंडला नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन एवं उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्वाचित होने के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े से इस फैसले का स्वागत किया एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बाटकर हर्ष और उल्लास के साथ कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा इन दोनों की नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अंदर 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत होगी।। इसी क्रम में नवनियुक्त प्रांतीय परिषद के सदस्य राकेश शंखवार, श्रीमती नीलम दिवाकर, अमलेंद्र लोधी, श्रीमती रेनू उपाध्याय का भी सभी कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान दिनेश गुप्ता नगर अध्यक्ष टूंडला ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी योगेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख नारखी सुशील चक, अध्यक्ष प्रतिनिधि हरीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, महिपाल निषाद, विनोद पाल बिन्नू, पूरन सिंह बीडीसी, नीलम दिवाकर, आकाश शर्मा, जुबिन भारद्वाज, देवांशु उपाध्याय, गुड्डा दीक्षित, विकास डागोर, मनप्रीत कीर, कौशल तिवारी, आशू चक, विष्णु तिवारी, लीना मदान, संध्या गौतम आदि उपस्थित रहे।



