उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहे पूर्व पीएम अटल जी : डा दिनेश शर्मा

समाज सेवा करने वालों पर होता है प्रभु का आर्शीवाद

लखनऊ । राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा करते थे। उनके अवध नगरी से जुडाव को लेकर अटल का लखनऊ और लखनऊ के अटल कहा जाता था। वह ऐसा समय था जब अटल बिहारी वाजपेयी और लखनऊ एक दूसरे के पर्याय हो गए थे। वे लखनऊ के चप्पे चप्पे से वाकिफ थे। वे एक राष्ट्रकवि के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक प्रेरणा पार्क का उद्घाटन करने जा रहे हैं। राजधानी के अधिक से अधिक लोगों को इस पल का साक्षी बनना चाहिए।
सांसद ने कहा कि पहले के समय में गरीब के लिए बीमारी का इलाज करना पहाड चढने जैसा होता था पर पीएम मोदी ने गरीबों के उपचार की भी व्यवस्था कर दी है। अब पांच लाख तक का उपचार फ्री में हो रहा है। गरीब के सिर पर छत की व्यवस्था के साथ ही घर के अन्दर शौचालय बिजली और गैस के चूल्हे का इंतजाम भी मोदी सरकार कर रही है। किसान को सम्मान निधि मिल रही है जिससे वह खेती की आरम्भिक जरूरते पूरी कर सके । देश के लोगों के लिए मोदी सरकार हर संभव सुविधाए प्रदान कर रही है। परिवार में बेटी के जन्म लेने पर अब चिन्ता नहीं करनी पडती है क्योंकि बेटी की पढाई से लेकर उसके विवाह तक का इंतजाम सरकार ही कर रही है। ये सरकार सभी को स्वावलम्बी बनाना चाहती है। भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद कर रही है।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में माता पिता की सेवा अवश्य करनी चाहिए क्योंकि इससे मिलने वाला पुण्य मंदिर जाने से भी बडा होता है। समाज के प्रति राजीव मिश्रा के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही उनका ध्येय रह गया है। अटल जी और मोदी जी के शासन काल में गरीबों का उत्थान सर्वप्रथम रहा है। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्र की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह गरीब के लिए जरूरत से पहले मौजूद रहते हैं। ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा समूह इस बात का प्रमाण है , जो दूसरे के लिए कार्य करता है, प्रभु का सच्चा आर्शीवाद उसी के साथ होता है। मालवीय नगर में आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित करने से पूर्व अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ दिनेश शर्मा द्वारा ट्राई साइकिल विकलांग उपकरण आंखों के चश्मा तथा हजारों की संख्या में गरम कंबलों का वितरण किया गया है, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सचिन अग्रवाल द्वारा की गई, कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सकेत शर्मा,अजय अवस्थी, रीना विक्रम सिंह, गणेश कनौजिया, गौरव पांडे, सरोज राज दुबे तथा प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री सचिन अग्रवाल, स्नेहा अगरवाल और गायत्री परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button