आगराउत्तर प्रदेश

चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर ही किसान, गांव, गरीब का विकास संभव : कप्तान सिंह चाहर

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा है किसान मसीहा भारत रत्न चौ चरण सिंह की नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर ही देश के गांव, गरीब, किसान नौजवान का विकास संभव है। प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने आज गांव बड़ौदा में किसानों को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री चाहर ने कहा कि गांव से शहरों की ओर पलायन रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे ग्रामीण क्षेत्र में ही उद्योग लगाने होंगे शिक्षा और चिकित्सा उच्च कोटि की उपलब्ध करानी होगी तभी गांव गरीब का विकास संभव है प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर का गांव बड़ौदा में किसान प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री श्री मुकेश सविता की ओर से जोरदार स्वागत किया गया और सरिता अलवर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश का किसान आज आर्थिक रूप से जर्जर होता जा रहा है खेती की लागत बढ़ती जा रही है और फसलों का लागत के अनुसार उचित दाम नहीं मिल रहा है । प्रदेश सरकार ने गेहूं, बाजरा, मूंग, मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीददारी शुरू की है लेकिन बिचौलियों ने किसानों के हक को खाया है किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जन प्रतिनिधियों की है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है असली किसानों का बाजरा लिया नहीं गया बिचौलियों और दलालों के माध्यम से बाजरा को खरीदा गया है जो कि एक गंभीर अपराध है। और किसानों के साथ धोखा है इसकी जांच होनी चाहिए। इसी तरह का भ्रष्टाचार मूंग खरीद में हुआ लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए किसान जनप्रतिनिधियों को भी किसानों के प्रति अपने दायित्व का पालन करना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर का पगड़ी एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
श्री चाहर के साथ किसान नेता वीरेंद्र सिंह छोकर चौधरी नवल सिंह चौधरी गुलबीर सिंह स्वागत एवं बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से किसान प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री मुकेश सविता, श्री ओम प्रधान, ज्ञान सिंह प्रधान, गिर्राज सिंह सोलंकी, मनोज चौधरी, साहब सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह सोलंकी, जोगिंदर सिंह, बहादुर सोलंकी आदि थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button